कटड़ा। ककरयाल पुलिस ने यूनियन ब्रिज धीर्थी से एक बाइक चालक से 5.10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को नाके लगाया था। इस दौरान बाइक (जेके02बीएच5372) चालक को रुकने का इशारा किया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान मंजूर हुसैन निवासी ब्लॉक पैंथल (कटड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद