फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Sun, 21 Jul 2024 03:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ने बैठक कर जानी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को जारी किए दिशानिर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। स्वतंत्रता दिवस की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए एडीसी सुदर्शन कुमार की अध्यक्षता में डाक बंगला भद्रवाह में एक बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि सुबह 8:55 बजे तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद पुलिस, एनसीसी और स्कूली छात्रों की टुकड़ियां मार्चपास्ट में हिस्सा लेंगी। इससे पहले दिन की शुरुआत सूचना विभाग की ओर से शहनाई वादन से होगी।
विज्ञापन

सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता, अग्निशमन सेवाएं, बैठने की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, पेयजल और निमंत्रण के लिए विस्तृत व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई। कहा कि इस अवसर पर सभी सरकारी भवनों को रोशन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को सुबह 10:30 बजे समारोह स्थल पर फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार, भद्रवाह एसी, 33 बीएन सीआरपीएफ, बीएमओ, ईओ एमसीबी, एसएचओ, एईई जल शक्ति, एईई पीडीडी, एईई पीएमजीएसवाई, प्रिंसिपल, एसडब्ल्यूओ, टीएसओ और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें