फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकल फॉर लोकल : स्थानीय स्तर पर निर्मित स्वदेशी उत्पादों को दें बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के बाबा धनसर मंडल के कोटली क्षेत्र में वोकल फॉर लोकल पहल के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर निर्मित स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ओडिशा से सांसद बैजयंत ‘जय’ पांडा तथा महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य डॉ. भगवत कराड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला अध्यक्ष रोहित दुबे, बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं भी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रमेश शर्मा, बाबा धनसर मंडल अध्यक्ष शालू शर्मा, कटडा मंडल अध्यक्ष सोहन लाल, वरिष्ठ नेता सुदर्शन सिंह, रेनू शर्मा, बाबा धनसर मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, कटड़ा मंडल उपाध्यक्ष संजय गंडोत्रा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। महिला स्वयं सहायता समूह की इंचार्ज पूजा ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

अतिथियों ने इन उत्पादों का अवलोकन कर महिलाओं के कौशल की खुलकर सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सांसद बैजयंत ‘जय’ पांडा और डॉ. भगवत कराड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव-गांव और शहर-शहर से लोग स्वदेशी उत्पादों को अपनाएंगे और “वोकल फॉर लोकल” को अपने जीवन का हिस्सा बनाएँगे। उन्होंने महिलाओं की भूमिका को विशेष रूप से सराहा।
उन्होंने कहा कि आज भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। अंत में सभी ने इस पहल को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को प्रोत्साहन देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें