एआरटीओ रियासी ने श्रद्धालुओं से किराए को लेकर की बातचीत
- फोटो : संवाद
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित होने के बाद लगातार श्रद्धालु अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इसी बीच ट्रेनें रद्द होने के कारण श्रद्धालुओं को मजबूरन वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं कि निजी वाहन चालक जिसमें बेस टैक्सी तथा कार भी शामिल हैं श्रद्धालुओं से अधिक किराया वसूल रहे हैं।
इससे श्रद्धालु काफी परेशान हैं। इसी का संज्ञान लेते हुए मोटर व्हीकल विभाग के अधिकारियों कटड़ा के वीरवार को मुख्य बस अड्डा के साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर का दौरा किया और वाहनों में सवार श्रद्धालुओं से बातचीत की। एआरटीओ रियासी नीरज शर्मा का कहना था कि ओवरचार्जिंग की शिकायतों को लेकर कटड़ा का दौरा किया गया है। वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह श्रद्धालुओं से ओवरचार्जिंग बिल्कुल भी ना करें और कोई भी ऐसा करता पाया गया तो विभाग द्वारा भारी जुर्माना के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी | मोटर व्हीकल विभाग ने पुलिस विभाग के साथ ही यातायात पुलिस विभाग आदि से कहा है इस बात की निगरानी करें ताकि श्रद्धालुओं से ओवरचार्जिंग ना हो इसका विशेष ध्यान रखें | अभियान के दौरान मोटर व्हीकल विभाग इंस्पेक्टर तुषार अंथ ल के साथ ही अन्य शामिल थे। संवाद