कटड़ा। प्रसिद्ध भजन लेखक अनिल कत्याल नीले रविवार को परिवार तथा साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन किए। स्वयं लिखित वैष्णो आराधना भाग- 8 पुस्तक मां वैष्णो देवी के चरणों में अर्पित की। यात्रा पूरी करने के बाद धर्मनगरी में मां के जागरण का आयोजन किया।
विज्ञापन
इससे पहले मेहंदी रात का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने मां वैष्णो देवी को मेहंदी लगाकर पूजा-अर्चना की। भव्य जागरण देर रात रात तक जारी रहा। जागरण में अनिल कत्याल तथा योगेश जुनेजा ने भजन पेश कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कत्याल को 11,000 भजन तथा भेंट लिखने पर श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी की मूर्ति देकर सम्मानित किया।
कत्याल ने कहा कि उनकी लिखित वैष्णो आराधना भाग- 8 पुस्तक सभी के लिए निशुल्क उपलब्ध है। किसी भी समय लोग उनसे मंगवा सकते हैं। इस मौके पर मीनू कत्याल, अइशी कत्याल, विमल मेहरा, बंटी, जतिन ओबेरॉय, योगेश जुनेजा, विक्रम विज, मनोज चौहान आदि श्रद्धालु मौजूद थे। संवाद