फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां बगलामुखी मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
मां बगलामुखी जयंती के उपलक्ष्य में शहर में निकाली गई कलश यात्रा: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। मां बगलामुखी की जयंती के उपलक्ष्य पर शनिवार को बैंड बाजे के साथ मां बगलामुखी मंदिर मियां बाग से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शहर के सलाथिया चौक और विभिन्न बाजारों से होते हुए देविका घाट पर पहुंची। यहां पावन देविका नदी से जल भरने के बाद मंदिर के लिए लौट गई।
विज्ञापन

मौनी बाबा व सुभाष गिरि महाराज की अध्यक्षता में निकाली गई कलश यात्रा में काफी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने सिर पर पुष्पों से सजे कलश धारण कर भाग लिया। अन्य श्रद्धालुओं में मंदिर के महंत, क्षेत्रवासी और साधू समाज के सदस्य भी मुख्य रूप से शामिल थे। सदस्यों ने बताया कि सोमवार को मां बगलामुखी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिर परिसर विशेष धार्मिक अनुष्ठान होगा। रात 9 बजे से जागरण शुरू होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लें और मां बगलामुखी की आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें