चिनैनी के मानतलाई में कलशयात्रा का आयोजन
चिनैनी। कस्बे के मानतलाई क्षेत्र में रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। भगवान शिव के प्राचीन कुंड से जल कलश में भरा गया। इसके बाद भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में पहुंचकर कलश यात्रा संपन्न हुई । दोपहर एक बजे मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। इसमें जीवन शास्त्री ने मानतलाई के इतिहास के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही भगवान राम और भगवान कृष्ण की कथा भी सुनाई। उन्होंने भक्तों से अपील की है कि इन तीर्थ स्थलों पर पहुंचकर इतिहास के बारे में जानें। 11 जून तक लंगर का भी आयोजन जारी रहेगा। संवाद