फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए नौ तक भरें फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। छात्र 9 मई तक सामान्य फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद लेट फीस जमा करानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाओं में किसी कारणवश असफल रहने या परीक्षा में हिस्सा न ले पाने वाले छात्रों के लिए यह खास मौका है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विंटर और समर जोन के छात्र परीक्षा दे सकेंगे। फार्म भरने की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। शिक्षकों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें क्योंकि इसके बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।
लेट फीस के साथ फार्म भरने की तिथि 11 से 16 मई तक निर्धारित है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए प्रति विषय 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। साथ ही परीक्षा नए सिलेबस के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें