फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ से डीएसपी विजय भगत को मिलेगा डीजीपी मेडल

विज्ञापन
किश्तवाड़ जिले से डीएसपी विजय कुमार भगत को डीजीपी मेडल के लिए चयन किया गया है। - फोटो : सुभाष चौराहा से एक बाइक पर सवार तीन लोग और चालक ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा। संवाद
विज्ञापन
किश्तवाड़। डीएसपी विजय कुमार भगत को को उनकी उत्कृष्ट सेवा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रतिष्ठित डीजीपी मेडल के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान पुलिसिंग और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान का सशक्त प्रमाण है। विजय भगत, 1998 बैच के सब इंस्पेक्टर का जम्मू-कश्मीर पुलिस में एक विशिष्ट और प्रेरणादायक सेवाकाल रहा है। उन्होंने अपने करियर के दौरान क्राइम ब्रांच सहित कई महत्वपूर्ण परिचालन दायित्व निभाए तथा सब-इंस्पेक्टर रहते हुए पुलिस अकादमी में प्रशिक्षक के रूप में भी सेवाएं दीं। वर्ष 2009 में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के बाद उन्होंने इंचार्ज पुलिस कंपोनेंट पाडर के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं दीं। उन्होंने दो अवसरों पर रेंज पुलिस मुख्यालय में भी कार्य किया जहां उनके योगदान से प्रशासनिक एवं परिचालन समन्वय को मजबूती मिली। भगत ने थाना प्रभारी के रूप में दच्छन और अठोली पुलिस थानों में भी सेवाएं दीं। उनके नेतृत्व और फील्ड अनुभव से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई और आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ। वर्ष 2025 में उन्हें उप डिप्टी एसपी के पद पर पदोन्नत कर एसडीपीओ मढ़वा के रूप में तैनात किया गया। अगस्त 2025 में मचैल माता यात्रा के दौरान बादल फटने की घटना के बाद उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई। वर्तमान में एसडीपीओ अठोली–पाडर के रूप में कार्यरत विजय कुमार भगत निरंतर सुरक्षा व्यवस्था, जन-सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं दे रहे हैं। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है बल्कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के गौरव को भी और ऊंचा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें