फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे ही दिन तारकोल उखड़ने पर जेई और ठेकेदार को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। घोरडी ब्लाक में दूसरे ही दिन तारकोल उखड़ने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वॉयरल होने का डीसी ने कड़ा संज्ञान लिया है। ब्लॉक दिवस पर घोरडी में हुए कार्यक्रम में डीसी इंदु कंवल चिब ने पीएमजीएसवाई के एईई और ठेकेदार को फटकार लगाई। इसके साथ ही एसडीएम को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं, लोगों से बात कर समस्याओं का हरसंभव समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीसी ने घोरडी के साथ बरमीन व हरतयान में भी कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना। दूसरे ही दिन तारकोल निकलने की शिकायत का डीसी ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने डीसी को मौके का जायजा लेने के बाबद रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। सभी अधिकारी और कांट्रेक्टर ध्यान रखे कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। जो भी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुल की परेशानी को भी जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिला उधमपुर में एक महीने के अंदर सवा लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी ग्रामीणों को जन आयोग्य योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकारी अधिकारियों से कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। इस मौके पर बीडीसी घोरडी आरती शर्मा, डीडीसी सदस्य राकेश चंद्र शर्मा भी मौजूद थे।
घोरडी ब्लाक के लोगों ने उजागर कीं समस्याएं
ग्रामीणों ने सरकारी स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी पूरा करने, मनरेगा की दिहाड़ी की राशि जारी करने, पीएमजीएसवाई की सड़कों गुणवत्ता भरी निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने, मोबाइल नेटवर्क में सुधार करने, हायर सेकेंडरी स्कूल घोरडी में विषय बढ़ाने, एंबुलेंस व एटीएम की सुविधा देने, 11केवी का फीडर स्थापित करने, खेल के लिए मैदान तैयार करने, बिजली की अघोषित कटौती बंद करने, मराडा माता के दरबार के लिए सड़क का निर्माण करने, पीएमजीएसवाई की सड़कों के लिए दी गई जमीन का मुआवजा जारी करने, वूलन और हैंडलूम सेंटर खोलने, पटवार खाना घोरडी की हालत सुधारने, घोरडी में डिग्री कालेज और केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी देने सहित कई तरह की मांगों को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें