फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रेलवे रोड पर पलटी जेसीबी, मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
उधमपुर। रेलवे रोड पर पलटी जेसीबी और रोष व्यक्त करते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
- लोगों ने घटना को लेकर धरना लगाकर मार्ग बंद किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रेलवे रोड पर संगूर चौक के समीप वीरवार को एक जेसीबी पलट गई। इसकी चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल (जेके14जे 6898) क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद जेसीबी का चालक फरार हो गया। वहीं, मौक पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर कड़ा रोष जताया और धरना लगाकर मार्ग बंद कर दिया।
विज्ञापन

हाजी गुलाम रसूल व अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर काफी ज्यादा ढलान है। जिसके चलते आए दिन यहां इस तरह के हादसे होते रहते हैं। कई बार मांग की गई है कि इस सड़क की इस तकनीकी खामी को दूर कर राहत दिलाई जाए लेकिन अभी तक उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया गया। परिणामस्वरूप यहां आए दिन इस तरह के गंभीर हादसे हो रहे हैं। करीब आधे घंटे तक धरना चलता रहा। बाद में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। आश्वस्त किया कि उनकी इस मांग को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें