फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जसबीर अध्यक्ष, अजातशत्रु बने महासचिव

Tue, 16 Jun 2026 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएफआईएफडब्ल्यूआई श्रीनगर डिवीजन की 17वीं द्विवार्षिक परिषद बैठक संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया(एनएफआईएफडब्ल्यूआई) श्रीनगर डिवीजन की 17वीं द्विवार्षिक डिवीजनल परिषद बैठक उधमपुर के एक निजी होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारियों से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के साथ ही नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ।
नई टीम में जसबीर सिंह को अध्यक्ष और अजातशत्रु खजूरिया को महासचिव चुना गया। कार्यक्रम में चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया मुख्य अतिथि तथा डीआईजी शिव कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया और देश की आर्थिक मजबूती में एलआईसी अधिकारियों की भूमिका को सराहा। विशिष्ट अतिथि डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने बीमा क्षेत्र को देश की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा का मुख्य आधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विकास अधिकारियों के सामने आने वाली चुनौतियों और व्यवसाय को मजबूत बनाने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर संगठन के नॉर्थ जोन अध्यक्ष एनके गुप्ता और जोनल सचिव राकेश मगोत्रा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने और साथियों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें