फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जनता दरबार में सुनीं सड़क निर्माण, बिजली पानी और बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं

Mon, 13 Jan 2025 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
लोगों की समस्याओं को सुनते विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
विधायक ने समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
विज्ञापन

उधमपुर। चिनैनी में भाजपा विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
मनकोटिया ने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनता की शिकायतें मुख्य रूप से सड़क निर्माण, पानी और बिजली की समस्याओं, और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित थीं। मनकोटिया ने अधिकारियों से कहा कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया है, और उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली जिम्मेदारी है। मैं हर समय उनके लिए उपलब्ध हूं और उनका हर मुद्दा मेरी प्राथमिकता है। मनकोटिया ने जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें