फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह भर से रोके गए ट्रक घाटी की ओर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मौसम साफ होने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात में बुधवार को थोड़ा सुधार नजर आया। इस बीच करीब सप्ताह से रोके गए सैकड़ों ट्रकों को सुबह के समय घाटी की ओर बढ़ने दिया गया। पुलिस की तरफ से वीरवार के लिए भी एडवाइजरी कर दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौसम खराब होने के बाद करीब एक सप्ताह तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। रामबन में तीन बार पस्सियां गिरने पर तीन दिन तक राजमार्ग बंद रहा। इसके साथ ही सोमवार को उधमपुर में भी राजमार्ग बंद रहा था। इस दौरान लोगों को खासी दिक्कतें आईं। यातायात को सुचारु बनाने में पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बुधवार को सुबह के समय करीब सप्ताह से रोके गए ट्रकों के चालकों को घाटी की ओर जाने की अनुमति मिली। इसके बाद सुबह नौ बजे के बाद यात्री वाहनों को भी घाटी जाने की अनुमति दे दी गई। दोपहर दो बजे तक यात्री वाहन घाटी की तरफ रवाना होते रहे। दोपहर तक श्रीनगर से जम्मू की तरफ भी यात्री वाहन चलते रहे। कई दिनों के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

चार घंटे तक छोटे यात्री वाहनों को घाटी जाने की अनुमति
पुलिस की तरफ से वीरवार के लिए भी एडवाइजरी जारी कर दी गई। इसके अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को छोटे यात्री दोनों तरफ चलेंगे। लेकिन इनके चलने के लिए समय निर्धारित किया गया है। जम्मू के नगरोटा से छोटे यात्री वाहनों को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक चलने की अनुमति दी जाएगी, जबकि उधमपुर से इनको सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक चलने की अनुमति दी जाएगी। एक बजे के बाद छोटे यात्री व निजी वाहनों को घाटी जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं बड़े वाहनों को श्रीनगर से जम्मू की तरफ चलने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें