फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दिनभर बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग, उधमपुर की सीमा में 1400 वाहन रोके गए

विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर में हाईवे पर लगी वाहनों की कतारें: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत कार्य के चलते रविवार को दिनभर बंद रहा। उधमपुर के जखैनी चौक से भी किसी भी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई। जखैनी चौक व इसके आसपास के इलाकों में वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं।
इनमें अधिकतर मालवाहक वाहन शामिल थे जो खाद्य सामग्री और अन्य रसद लेकर जम्मू की तरफ से घाटी की ओर रवाना हुए थे। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जिला उधमपुर की सीमा में लगभग 1400 गाड़ियां रोकी गई हैं। इनमें 1100 राष्ट्रीय राजमार्ग पर हैं और 300 धार रोड पर रोकी गई हैं। इनमें 950 बड़े और करीब 150 छोटे वाहन शामिल हैं। बता दें कि नेशनल हाईवे अथारिटी के अनुरोध पर जिला मजिस्ट्रेट रामबन की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को 24 घंटे के लिए बंद रखा गया है।
विज्ञापन

यह निर्देश रामबन में बीते दिनों आई प्राकृतिक आपदा के कारण राजमार्ग को पहुंचे नुकसान के चलते सड़क के आवश्यक मरम्मत कार्य को ध्यान में रखकर जारी किए गए हैं। रविवार सुबह आठ बजे से बंद किए गए हाईवे पर आवाजाही सोमवार सुबह आठ बजे बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं रास्ता खुलने के इंतजार में उधमपुर में फंसे ट्रक चालक शाहिद, छोटू राम, फिरदौस और मोहम्मद यासीन ने कहा कि राजमार्ग बंद होने से सबसे अधिक परेशानी ट्रक चालकों को पेश आती है। ट्रकों में ज्यादातर खाने-पीने का सामान, भेड़ बकरियां और मुर्गे वगैरह होते हैं। राजमार्ग बंद होने पर यह भूख प्यासे हैं। श्रीनगर पहुंचने तक इनमें से कई मर जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर एक दिन भी हाईवे बंद होता है तो उन्हें हजारों रुपयों का नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें