फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी अस्पताल परिसर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, मरीज हो रहे परेशान

विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी में पार्किग व्यवस्था न होने से बेतरतीब खड़े वाहन। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 200 बेड की अतिरिक्त नई इमारत बनाई जा रही है। लेकिन अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था न होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों के अलावा तामीरदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अस्पताल परिसर में बनाई जा रही नई इमारत के निर्माण कार्य के अलावा पार्किंग स्थल भी बनाया जाना था, लेकिन अभी तक पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जिले का मुख्य अस्पताल होने के चलते अस्पताल में रोजाना 800 से 900 के करीब ओपीडी होती है। इसके चलते लोगों के अलावा मरीजों की आवाजाही भी अधिक है। कई बार अस्पताल परिसर में मरीजों को लेकर आए उनके परिजनों को अपने वाहनों को खड़ा करने की जगह न मिल पाने के कारण उन्हें मजबूर अस्पताल परिसर से बाहर धार रोड पर सड़क किनारे अपने वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। इतना ही नहीं अस्पताल में मरीजों को लेकर जाने वाले एंबुलेंस चालकों को भी कई बार वाहन खड़ा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते कई बार वह भी अस्पताल परिसर से बाहर अपने वाहनों को खड़ा करने पर मजबूर हो जाते हैं। हालांकि अस्पताल में आने वाले लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को लोगों की परेशानियों को समझना चाहिए और जल्द से जल्द पार्किंग का निर्माण कार्य को शुरू करना चाहिए।
स्थानीय निवासी विक्रम सिंह का कहना है कि अस्पताल परिसर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से रोजाना अस्पताल में आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन को चाहिए था कि इमारत के निर्माण कार्य के साथ साथ पार्किंग का निर्माण कार्य भी शुरू करवाना चाहिए था।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुनील दत्त का कहना है कि पार्किंग की व्यवस्था न होने से कई बार दूरदराज के क्षेत्रों से मरीजों को लेकर अस्पताल आने वाली एंबुलेंस को भी परिसर में बेतरीब खड़े वाहनों के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके चलते लोग कई बार इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अस्पताल प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं।
स्थानीय निवासी जोगिंद्र कुमार का कहना है कि अगर हम इस अस्पताल को जिला अस्पताल ही रहने देते और जीएमसी शहर से बाहर पर्याप्त खुली जगह पर बनाते तो मौजूदा समय में आ रही पार्किंग की समस्या न होती। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जीएमसी के लिए जगह होनी चाहिए वैसी जगह न होने से इसका खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी राघव गुप्ता का कहना है कि हम अस्पताल प्रशासन से यही मांग करते है कि जल्द से जल्द बनाई जा रही नई इमारत के साथ साथ पार्किंग स्थल का भी निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जा सके। ताकि लोगों के साथ साथ एंबुलेंस चालकों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
कोट
जीएमसी में बनाई जा रही नई अस्पताल की इमारत के साथ साथ पार्किंग स्थल भी बनाया जाना है। जिसके लिए प्रस्ताव बनाकर अपने उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल परिसर में पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. प्रमोद कलसोत्रा, प्रिंसिपल, जीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें