फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishtwar: लापरवाही पर तीन और शिक्षक निलंबित, तीन अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी

Sat, 15 Oct 2022 10:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

किशतवाड़ में तीन शिक्षकों को निलंबित कर दूसरे स्कूलों में अटैच कर दिया है और तीन अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
notice - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को तीन शिक्षकों को निलंबित कर दूसरे स्कूलों में अटैच कर दिया है और तीन अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन पहले भी 7 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और निलंबित कर दूसरे स्कूलों में अटैच किया गया था।
विज्ञापन


आदेश के तहत प्राइमरी स्कूल राशगवाड़ी जोन नागसेनी में शिक्षक दिलजीत सिंह पल्सर को निलंबित किया गया है। उसके खिलाफ महिला शाजिया अख्तर ने जम्मू-कश्मीर एकीकृत शिकायत सेल निवारण मेें शिकायत की थी। कहा था कि शिक्षक दिलजीत शहर में निजी कोचिंग संस्थान चला रहे हैं। जांच में यह भी पता चला कि वह शिक्षक लंबे समय से ड्यूटी से नदारद है और अपने पिता के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवे रहे हैं। ऐसे में दिलजीत सिंह को निलंबित कर हायर सेकेंडरी स्कूल पलमाड़ में अटैच कर दिया है। उनकी जगह पर आरजी स्कूल की एक शिक्षिका आरुशि धर को तैनात किया गया है।

इसी प्रकार एक अन्य आदेश में अपर प्राइमरी स्कूल नूस, नागसेनी जोन में निशिकांत शिक्षक ग्रेड द्वितीय और जाकिर हुसैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जाकिर हुसैन को हाई स्कूल टिपरी और निशिकांत को हाई स्कूल सिरगवाड़ी में अटैच किया गया है। इसके अलावा मुदस्सर बशीर शिक्षक ग्रेड द्वितीय, जाफर सलीम एनवाईसी और वर्षा किरण को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जोनल शिक्षा अधिकारी नागसेनी को भी निर्देश दिए कि इनका अक्तूबर माह का वेतन रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें