फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के बीच 2235 लोगों ने ली वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना कर्फ्यू के बीच शुकवार दोपहर तीन बजे तक जिले में कुल 2235 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सुबह नौ बजे से ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गए थे। बाहर निकलने पर इनको पुलिस ने रोका, लेकिन जब इन्होंने वैक्सीनेशन के लिए जाने की बात कही तो जाने दिया गया। कर्फ्यू के बीच वैक्सीन लगाने का काम बिना किसी रुकावट के चलता रहा। स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ भी इसमें कड़ी मशक्कत के साथ जुटा रहा। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कुल 2235 लोगों ने वैक्सीन लगवाई । पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और छह ने दूसरी डोज लगवाई है। 72 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और 88 ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग में 1091 लोगों ने पहली और 68 ने दूसरी डोज लगवाई है। 545 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 360 ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में अभी तक 104439 डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 85474 लोगों ने पहली और 18965 लोगों ने दूसरी डोज लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें