फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह: कारोबारी ने पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी

विज्ञापन
मौके पर बरामद राइफल
विज्ञापन
भद्रवाह। गाठा गांव में पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुदकुशी कर ली। गंभीर अवस्था में पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाठा गांव के निवासी 29 वर्षीय अंकुश शर्मा पेशे से दुकानदार हैं। रविवार दोपहर बाद वह उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी अश्विनी 23 को गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ी। इसके बाद अंकुश ने खुद को भी गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसएचओ गुरमीत सिंह ने मौके पर पहुंच अश्विनी और अंकुश को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ आदिल रिशु ने बताया के मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें