फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलदंडा में चार दुकानें जलाईं, जांच शुरू

विज्ञापन
भद्रवाह के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलदंडा में आग से चार दुकानें राख, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
विज्ञापन
भद्रवाह। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलदंडा में मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने चार दुकानों (कियोस्क) को आग के हवाले कर दिया। भद्रवाह-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस ऊंचाई वाले पर्यटन स्थल पर हुई घटना से स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों में चिंता का माहौल है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गुलदंडा पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और यहां पर्यटन गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीसी) भद्रवाह सुनील कुमार भुत्याल ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने गुलदंडा में चार कियोस्क को आग लगा दी। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में भद्रवाह पुलिस थाने में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की पहचान करने के लिए तेजी से जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि गुलदंडा पिछले पांच वर्षों में जम्मू संभाग के प्रमुख और सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले बर्फीले पर्यटन स्थलों में उभरा है। विशेषकर बर्फबारी के बाद यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस पर्यटन स्थल से दर्जनों स्थानीय दुकानदारों और युवाओं को रोजगार मिलता है, जो पर्यटकों को खाने-पीने सहित विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन


वेंडर्स एसोसिएशन गुलदंडा के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि चार दुकानों का जलना उनके लिए बड़ा नुकसान है। हालांकि, उन्होंने पर्यटकों को आश्वस्त किया कि यहां किसी तरह का सुरक्षा खतरा नहीं है और स्थानीय दुकानदार पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि इस घटना को पर्यटन स्थल की सुरक्षा से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। प्रशासन और पुलिस से उम्मीद है कि आग लगाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भद्रवाह के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलदंडा में आग से चार दुकानें राख, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें