फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विकास राशि के बंटवारे में भेदभाव का आरोप, एनसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विकास राशि के बंटवारे में भेदभाव का आरोप, एनसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह नगर पालिका के 13 वार्डों में विकास कार्यों के लिए धनराशि के आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम बागबान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जामिया मस्जिद चौक से नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) कार्यालय की ओर मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने पसरी बस स्टैंड के पास मार्च को रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वहीं धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने भद्रवाह के विधायक और नगर पालिका के ईओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए धनराशि आवंटित करने में कुछ वार्डों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के सभी 13 वार्डों को विकास के समान अवसर मिलने चाहिए और राजनीतिक आधार पर किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि असमान धन आवंटन के कारण कई वार्ड विकास कार्यों में पिछड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस व्यवस्था में तत्काल सुधार करने की मांग की।

प्रदर्शन में जिला प्रवक्ता शेख इरशाद लवाई, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम अली शेख साज और ब्लॉक अध्यक्ष छोबिया अयाज खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस संबंध में नगर पालिका के ईओ रवि सैनी ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार विकास योजना को विधायक से जांच और अनुमोदन करवाना था। विभागीय निर्देशों का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि योजना स्थानीय लोगों की मांग और संबंधित क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें