डोडा। सनातन धर्म सभा ने सोमवार को बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हिंदू समुदाय के खिलाफ लक्षित हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त की। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करने की भी मांग की। कुछ वक्ताओं ने भारत सरकार से यह भी आग्रह किया कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं नहीं रुकती हैं तो मजबूत राजनयिक और सैन्य कदम उठाए जाएं।
इस दौरान सनातन धर्म सभा के प्रधान गगन राणा, भाजपा प्रवक्ता डोडा एडवोकेट रमन प्रदीप और एबीवीपी छात्र नेता अनीश ने अल्पसंख्यक अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई का आग्रह किया।