स्पोर्ट्स स्टेडियम डोडा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दीप जलाते अधिकारी व अन्य।
- फोटो : doda news
डोडा। शाहीन एजुकेशनल ट्रस्ट ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम डोडा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक और देशभक्तिपूर्ण प्रदर्शन हुआ। इसमें एकता, शांति और राष्ट्रीय अखंडता के प्रतीक 3,000 दीप प्रज्वलित किए गए।
इस समारोह का उद्घाटन उपायुक्त डोडा हरविंदर सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डोडा संदीप मेहता ने किया। दीपों से एक भव्य तिरंगा बनाया गया, जिसे उपायुक्त डोडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डोडा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डोडा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डोडा, 10 राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारियों, वरिष्ठ अधिकारियों और चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज डोडा के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से प्रज्वलित किया।