डोडा। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर - उप केंद्र धार प्रथम स्थान पर आया है। उप केंद्र जाठी, चट्टा, द्रुधु, द्रंगा और चक्का को स्वच्छता, सफाई और संक्रमण नियंत्रण मानकों को बनाए रखने में उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डोडा डॉ. ओम कुमार ने कायाकल्प कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए संबंधित ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों की प्रशंसा की।