उधमपुर। सहायक औषधि नियंत्रक संजीव कुमार गुप्ता ने औषधि नियंत्रण अधिकारियों के साथ नियमित निरीक्षण के तहत उधमपुर के मांड क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न मेडिकल दुकानों के निरीक्षण के दौरान मैसर्स महादेव मेडिकोज, मांड में औषधि लाइसेंस की शर्तों तथा अनुसूची एच1 औषधियों के अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में घोर उल्लंघन पाया गया।
सहायक औषधि नियंत्रक ने तत्काल संबंधित डीसीओ को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 22(डी) तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अंतर्गत प्रतिष्ठान में औषधियों की बिक्री रोकने का निर्देश दिया। सहायक औषधि नियंत्रक संजीव कुमार गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि उपायुक्त उधमपुर की निगरानी और राज्य औषधि नियंत्रक के निर्देशों के तहत, मनोविकार नाशक दवाओं के दुरुपयोग में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।