डोडा। भारतीय सेना ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भगवाह में युवाओं के लिए योग शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 60 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने योग अभ्यास, आसन और प्राणायाम किए। इस कार्यक्रम में 7 शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया।
योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को बताया कि योग मन, शरीर, विचार, क्रिया की एकता का प्रतीक है और न केवल मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है, बल्कि स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति समग्र दृष्टिकोण भी विकसित करता है।