डोडा। सर हमद यू दुरंगा और सिंघपोरा वालू जैसी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं (चिनाब क्षेत्र को सीधे कश्मीर घाटी से जोड़ती है) को रद्द करने से जनता में रोष है। इस फैसले को क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। डीपीएपी के सक्रिय नेता अब्दुल मजीद वानी ने इस फैसले को चिनाब क्षेत्र के लोगों के लिए गलत बताय। कहा कि कुछ राजनीतिक हितों की खातिर इस क्षेत्र को दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं से वंचित रखा गया है। उन्होंने याद दिलाया कि इन परियोजनाओं को यूपीए सरकार के दौरान मंजूरी दी गई थी, जब वह राज्य लोक निर्माण विभाग के मंत्री थे। वानी के अनुसार, मूल योजना एक उपग्रह सर्वेक्षण थी।