डोडा। पुलिस ने एक व्यक्ति को प्रीगैबलिन कैप्सूल की एक बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सरमद अली खान निवासी खानपुरा फागसू (वर्तमान पता नई बस्ती ठाठरी) के रूप में हुई है। आरोपी ने कूरियर सेंटर से एक संदिग्ध पार्सल लिया था।
जांच करने पर पार्सल में 2,000 प्रीगैबलिन 300 एमजी कैप्सूल पाए गए। आरोपी को ईएमआईसी ठाठरी के सामने पेश किया गया। यहां से उसे जिला जेल भद्रवाह में छह दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया।