डोडा। ठाठरी पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ दो नशा तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कलनाई पुल पर लगे नाके पर पुलिस ने ईको वाहन को रोका। तलाशी में ड्राइवर से लगभग 2.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दूसरे यात्री से 6.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान ड्राइवर मोहसिन नजीर और आरिफ हुसैन निवासी किजाई, तहसील अथोली के रूप में हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।