किश्तवाड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहनों पर लगाए गए संदेशात्मक स्टिकर----विभा
किश्तवाड़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मोटर वाहन विभाग किश्तवाड़ ने सीमा सड़क संगठन तथा यातायात पुलिस के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया। किश्तवाड़–पाडर मार्ग पर दर्जनों वाहनों पर सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता संदेशों वाले स्टिकर लगाए गए। 200 से अधिक पर्चे वितरित किए गए।
स्टिकर और पर्चों के माध्यम से वाहन चालकों एवं यात्रियों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप चॉकलेट और फूल भी वितरित किए गए। अभियान के दौरान राहवीर (अच्छा मददगार) योजना के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी किश्तवाड़ ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि वाहनों पर लगाए गए संदेश लोगों को लगातार सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत रखने में सहायक सिद्ध होंगे।
किश्तवाड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहनों पर लगाए गए संदेशात्मक स्टिकर----विभा