फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कोंतवाड़ा इलाके के ओहली गांव में घूम रहा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के कोंतवाड़ा इलाके के ओहली गांव में तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास घूमता देखा जा रहा है, जिससे लोगों में भारी दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

तेंदुए की आवाजाही से बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते तेंदुए को काबू में नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि वह तुरंत मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने या सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। साथ ही जिला प्रशासन से भी इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई है। लोगों का कहना है कि तेंदुए की दहशत के चलते शाम के बाद घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें