किश्तवाड़। उपमंडल छात्रू में बुधवार दोपहर को वानी पोरा गांव में दो मंजिला मकान में आग लग गई। इसमें लाखों की संपत्ति जल गई। सड़क न होने के कारण दमकल विभाग मौके पर नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह मकान जाफर वानी का था। आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी पुलिस व सेना के जवान मौके पर पहुंचे। सभी ने काफी प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक पूरी संपत्ति जलकर राख हो गई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है।