फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह चौगान या मिनी सचिवालय परिसर में होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने मंगलवार को डीसी कार्यालय परिसर स्थित वीसी रूम में लाइन विभागों एवं अन्य संबंधित हितधारकों के साथ बैठक की। इसमें गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि मौसम प्रतिकूल रहने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मुख्य समारोह चौगान किश्तवाड़ या मिनी सचिवालय डीसी कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। वहीं उप-मंडल, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर भी स्थानीय प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे।
जिला उपायुक्त ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों सहित जिला मुख्यालय के साथ-साथ उप-मंडल, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। बैठक के दौरान ध्वजारोहण, मार्च-पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था, मंच की व्यवस्था, स्थल की तैयारी तथा जलपान की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

साथ ही जानकारी दी गई कि कार्यक्रम की शुरुआत शहनाई वादन से की जाएगी। पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान कड़ी एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों को पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता, परिवहन, यातायात नियंत्रण, सरकारी भवनों की रोशनी, अग्निशमन वाहनों की तैनाती, बैठक व्यवस्था तथा निमंत्रण पत्रों के वितरण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
जिला उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को विशिष्ट दायित्व सौंपते हुए तैयारियों की निगरानी के लिए कई समितियों का गठन भी किया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा अन्य हितधारकों ने गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य एवं सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बैठक में जिला अतिरिक्त उपायुक्त पवन कोतवाल, एएसपी प्रदीप सिंह, पीओ आईसीडीएस डॉ. ऋषि कुमार शर्मा, एसीआर इदरीस लोन, एसडीएम पाडर डॉ. अमित कुमार, एसडीएम मढ़वा डॉ. मोहम्मद अशरफ, एसडीएम छात्रू नयीम उर रहमान, एसीडी मनोज कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद मिर्जा मुमताज़ इक़बाल, डीआईओ डॉ. कुलदीप कुमार, एडी एफसीएस एंड सीए किश्तवाड़ शफकत अली कीन, एआरटीओ, एक्सईएन, डीवाईएसएसओ सहित सीआरपीएफ व सीआईएसएफ के अधिकारी, विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं पावर प्रोजेक्ट्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें