फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पॉलीथीन पर प्रतिबंध सख्ती से लागू करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय ने जिला पर्यावरण योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता की। डीसी ने संबंधित विभागों को योजना को अंतिम रूप देने में तेज़ी लाने और पॉलीथीन पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागों को कचरा अलग करने और निर्धारित कंपोस्टिंग स्थलों पर उसके निपटान में एसओपी का पालन करने का निर्देश दिया। नगर निकायों और ग्रामीण विकास विभाग को शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थानों और मुख्य सड़कों के किनारे कचरा जमा होने से रोकने का काम सौंपा गया। डीसी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बायोमेडिकल कचरे के वैज्ञानिक निपटान पर विशेष जोर दिया। नगर परिषद, जल शक्ति विभाग और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में नालों और जल चैनलों की बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें