फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ओवरटेक के प्रयास में दो कारों की टक्कर, एक नदी में गिरी, एक की मौत, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़-बटोत नेशनल नेशनल हाईवे पर वरड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा लापता है। हादसा ओवरटेक करने से हुआ। टक्कर में स्विफ्ट कार चिनाब नदी में जा गिरी। इसमें सवार एक की मौत हो गई जबकि दूसरा लापता है। अभी पता नहीं चल पाया कि कार में कितने लोग सवार थे। दूसरी कार टक्कर के बाद पहाड़ी से टकरा गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को किश्तवाड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता लोगों को खोजने के लिए रेड क्रॉस, एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने अभियान शुरू कर दिया।
बताया जाता है कि दोनों वाहन किश्तवाड़ की तरफ एक ही दिशा से आ रहे थे। ओवरटेक करते हुए ये हादसा हुआ। चिनाब नदी में गिरते समय स्विफ्ट कार का दरवाजा खुल गया था। इसके चलते इसमें सवार सुमित शर्मा निवासी ठाठरी (डोडा) बाहर निकलकर पहाड़ी पर गिर गया। उन्हें गंभीर हालत में किश्तवाड़ जिला अस्पताल में लाया गया। यहां से जीएमसी डोडा रेफर किया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार में ही दूसरा व्यक्ति बलजीत सिंह निवासी गुंदो किश्तवाड़ है। वह लापता है। वह सहायक विकास आयुक्त कार्यालय में हैं। वह जान गंवाने वाले सुमित शर्मा फायर ब्रिगेड में कार्यरत थे। घायलों में सेंट्रो कार में सवार रजत कुमार (30) और सुषमा देवी (50) निवासी बस्सर किश्तवाड़ शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें