फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को मिशन मोड पर लागू करें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला विकास आयुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम को मिशन मोड में लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान इंचार्ज सीएमओ डॉ. युधवीर सिंह कोटवाल ने जिले में टीबी उन्मूलन से जुड़ी रणनीतियों और कार्ययोजना की जानकारी दी। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक संस्थान के लिए आईडी तैयार करने और नोडल अधिकारी नियुक्त करने साथ ही दो सप्ताह में जिलेभर का अद्यतन टीबी डेटा संकलित कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से अभियान को पूर्ण समर्पण और तत्परता के साथ चलाने पर जोर दिया ताकि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। बैठक में एडीसी पवन कोतवाल, सीपीओ अखिल ठाकुर, एडी एफसीएसएंडसीए शफकत कीन, एसी लीगल मेट्रोलॉजी अनिल गुप्ता, बीएमओ किश्तवाड़ डॉ. अनिल शर्मा, बीएमओ छात्रू डॉ. सायमा आगू, बीएमओ दच्छन डॉ. सज्जाद हुसैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें