फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनाब से महिला का शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
शव को बाहर निकालती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
किश्तवाड़। शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर भंडारकूट के पास चिनाब नदी में एक महिला का शव बरामद किया गया। एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकाला। शव को जिला अस्पताल के शव गृह में पहुंचाया। महिला की पहचान 22 वर्षीय शरीफा बेगम निवासी क्वाड़ के रूप में हुई है। वह क्वाड़ नागसेनी से 18 सितंबर से लापता थी। उसके लापता होने की शिकायत डूल पुलिस चौकी में दर्ज करवाई गई थी। महिला दो बच्चों की मां थी। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती थी।
विज्ञापन

वहीं महिला के पिता व अन्य रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि शरीफा बेगम का कत्ल उसके पति रफी ने किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें