उधमपुर। उधमपुर पूर्व के विधायक आरएस पठानिया ने मजालता के पिओनी गांव में रविवार को वीर सपूत शहीद सूबेदार सुखदेव सिंह बंदराल की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर आयोजित समारोह में शहीद को श्रद्धांजलि दी गई और परिवार को सम्मानित किया गया। इस मौके जिला सैनिक बोर्ड, ईसीएचएस, सब एरिया कमांड, 16 रेजिमेंट, सिविल पुलिस अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्य रूप से भाग लिया।
विधायक ने कहा कि शहीद सूबेदार सुखदेव सिंह ने 5 अक्टूबर 2000 को नौशेरा सेक्टर में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। पिओनी में लोगों द्वारा स्वयं निर्मित युद्ध स्मारक एक श्रद्धांजलि है।