किश्तवाड़। जिले में तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय चौगान मैदान से स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। चौगान मैदान में जिला किश्तवाड़ के शहर में सभी निजी, सरकारी स्कूल के बच्चे एकत्र हुए। एडीडीसी पवन कोतवाल और एएसपी प्रदीप सिंह ने झंडी दिखाकर खुद भी रैली में शामिल हुए। रैली बोनस्थान, निचले बाजार, गुरुद्वारा, बस अड्डा, जिला अस्पताल, पुराने जिला मुख्यालय सहित शहीदी मजार से होते हुए वापस चौगान मैदान में पहुंची। इसी प्रकार जिले के तहसील पाडर, मुगल मैदान, छात्रू, द्राबशाला, दच्छन, बोंजवा, नागसेनी आदि में भी मेगा रैली का आयोजन किया गया।