सजार नाले में बादल फटने से आया तेज बहाव।
- फोटो : kishatwar news
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के उपमंडल पाडर में बुधवार दोपहर के समय अचानक एक पहाड़ी पर बादल फटा। इससे सजार इलाके के नाले में तेज बहाव से पानी आ गया। देर शाम तक खबर लिखे जाने तक किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं थी। तेज बहाव से चिनाब नदीं का जल स्तर भी बढ़ गया है।
गौरतलब है कि पिछले कई माह से जिले में शहर व आसपास के गांवों में बारिश नहीं हो रही है। पाडर, सिंथन टाॅप आदि के कई इलाकों में बारिश हुई।