फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन 9वें दिन भी जारी रहा

विज्ञापन
रामनगर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
रामनगर। सफाई कर्मियों का प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को अर्बन लोकल बॉडी सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डेविड और जिला अध्यक्ष अशोक कुमार प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष डेविड ने कहा, जम्मू प्रांत के सभी कर्मचारियों की मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला है। जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा।
सफाई कर्मचारियों का समर्थन कर रहे पूर्व पार्षद काका राही ने कहा, सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह से जायज हैं, पिछले कई वर्षों से सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जदोजहद कर रहे हैं लेकिन हमेशा लॉलीपॉप थमा कर चुप करवा दिया जाता है। पिछले कई वर्षों से अस्थायी कर्मचारियों को मासिक वेतन के रूप में 9000 रुपये दिया जाता है। इससे सफाई कर्मी परिवार चलाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें