किश्तवाड़। जम्मू कश्मीर और लद्दाख वित्त निगम (जेकेएलएफसी) ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम (एनएमडीएफसी) के सहयोग से अल्पसंख्यक ऋण योजना पर केंद्रित एक मेगा लोन मेला सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किश्तवाड़ के उपायुक्त राजेश कुमार शवन मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं, आम जनता और उद्यमियों सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उपायुक्त ने आर्थिक विकास को गति देने विशेष रूप से स्टार्ट-अप के लिए तथा समुदाय के भीतर सतत विकास का समर्थन करने में ऐसी योजनाओं के महत्व पर जोर दिया।