किश्तवाड़। समाज कल्याण विभाग के मिशन वात्सल्य और श्रम विभाग की ओर से पंचायत घर रहालथल, ब्लॉक मुगल मैदान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले गुज्जर और बक्करवाल समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसमें रहालथल और नीचा पंचायतों के गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान श्रम अधिकारी सुनील कुमार ने बाल श्रम की रोकथाम और बच्चों को मजदूरी से दूर रखकर शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बाल एवं किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन अधिनियम, न्यूनतम वेतन अधिनियम, कर्मचारी मुआवजा अधिनियम, श्रमिक कार्ड, ई-श्रम पंजीकरण, बीमा योजनाओं और विवाह सहायता योजनाओं की जानकारी दी।