फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहीद दो एसपीओ के परिवारों को पुलिस देगी 5.5-5.5 लाख रुपये की विशेष आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दच्छन क्षेत्र में 11 नवंबर को आतंकियों द्वारा शहीद किए गए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस विभाग ने दोनों शहीद एसपीओ के कानूनी वारिसों और आश्रित परिवारों के लिए 5.5-5.5 लाख रुपये की विशेष वित्तीय सहायता मंजूर की है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस के आधिकारिक आदेश के तहत यह राशि एसपीओ कंट्रीब्यूटरी वेलफेयर फंड से जारी की जाएगी। यह सहायता एसपीओ रछपाल कुमार (बेल्ट नंबर 65) और एसपीओ भभी चंद (बेल्ट नंबर 920) के परिवारों को मिलेगी। दोनों जवान किश्तवाड़ जिले की दच्छन तहसील के कियाड़ गांव के निवासी थे।

आदेश में अंतिम संस्कार के लिए दोनों परिवारों को पहले दी गई 50-50 हजार रुपये की तत्काल सहायता की प्रतिपूर्ति के रूप में एसएसपी किश्तवाड़ को एक लाख रुपये जारी करने की मंजूरी भी दी गई है। इसके अतिरिक्त, एसएसपी किश्तवाड़ को आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाणित रिकॉर्ड सहित पूरा प्रोफार्मा जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दोनों परिवारों को नियमानुसार अन्य वित्तीय लाभ भी प्रदान किए जा सकें। इनमें प्रत्येक परिवार के लिए 17.50 लाख रुपये अनुग्रह राशि, जम्मू-कश्मीर बैंक के माध्यम से 35 लाख रुपये का समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा तथा 15 लाख रुपये का अतिरिक्त मृत्यु बीमा कवर शामिल है।
विज्ञापन


इस प्रकार दोनों शहीद एसपीओ के परिवारों के लिए कुल 73 लाख रुपये प्रति परिवार की वित्तीय सहायता का प्रावधान बनता है, जिसमें 5.5 लाख रुपये की मंजूर विशेष राहत भी शामिल है। शेष लाभों की प्रक्रिया दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आगे बढ़ाई जाएगी।

गौरतलब है कि दोनों एसपीओ 11 नवंबर को ड्यूटी के दौरान लापता हो गए थे और बाद में दच्छन तथा मढ़वा दहरना के बीच नाले से उनके गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए थे। इस घटना ने पूरे किश्तवाड़ जिले में शोक और आक्रोश की लहर पैदा कर दी थी। घटना के बाद राजनीतिक स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें