फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी ने जलविद्युत परियोजनाओं और ट्रांसमिशन लाइनों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने जिले में चल रही प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं और बिजली ट्रांसमिशन लाइनों से संबंधित लंबित मुद्दों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में किरू, क्वार और पकलदुल जलविद्युत परियोजनाओं से बिजली निकासी तथा 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों ने उपायुक्त को परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और ट्रांसमिशन लाइनों से जुड़े लंबित मामलों की जानकारी दी। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को सभी लंबित मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान ठाठरी से किश्तवाड़ तक 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन तथा त्रिगाम जीआईएस से कतरसामना ग्रिड तक बिजली टावरों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने ट्रांसमिशन लाइन निर्माण में भूमि उपयोग के अधिकार यानी राइट ऑफ वे से जुड़े मामलों को जल्द हल करने पर जोर दिया। इनमें तार खींचने की अनुमति, कॉरिडोर की भूमि से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य संबंधित मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए कि कॉरिडोर की भूमि के दस्तावेज प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं, ताकि प्रभावित भूमि के मुआवजे का समय पर भुगतान किया जा सके। उन्होंने ट्रांसमिशन लाइन के कॉरिडोर में आने वाले ढांचों के उचित सत्यापन के बाद मुआवजा जारी करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाए और उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने प्रतिदिन प्रगति की निगरानी करने तथा निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी संबंधित बिजली परियोजनाएं राष्ट्रीय महत्व की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें