फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पाडर में बर्फबारी, तेज बारिश से किश्तवाड़ में तापमान गिरा

विज्ञापन
पाडर के उच्च इलाकों में हुई बर्फबारी। - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। पाडर में बर्फबारी हुई। लगातार हुई बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले के पाडर, छात्रू, नागसनी, बढ़िहार, रां, बोंजवा समेत कई ऊंचाई और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। अचानक हुई बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ और लोगों को अपने रोजमर्रा के कामकाज के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जिला मुख्यालय किश्तवाड़ शहर में बारिश के दौरान कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर आ गया। खस्ताहाल और जगह-जगह अवरुद्ध नालियों के कारण बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं हो सकी, जिससे सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की नालियों की समय पर सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण बारिश के दौरान जलनिकासी की समस्या बार-बार सामने आती है। लोगों ने संबंधित विभागों से नालियों की सफाई, मरम्मत और उचित जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक से लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि लगातार बारिश के चलते जिले के पहाड़ी इलाकों में मौसम और सड़क परिस्थितियों पर नजर बनाए रखना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें