किश्तवाड़। गोरीनाल छात्रू में 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म और गर्भपात के दौरान मौत मामले में शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक खालिद हुसैन को बर्खास्त कर दिया है।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में खालिद हुसैन शिक्षक ग्रेड-II राजकीय मिडिल स्कूल बुमलपोरा में तैनात था। संबंधित मामले में थाना छात्रू में शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। मामले में उपलब्ध रिकॉर्ड और तथ्यों पर विचार करने के बाद सरकार ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया। हालांकि इससे पहले खालिद हुसैन को निलंबित किया गया था। मामले की जांच पहले किश्तवाड़ पुलिस की विशेष जांच टीम की तरफ से की गई थी। बाद में जांच क्राइम ब्रांच जम्मू-कश्मीर को सौंप दी गई। जांच में नाबालिग के साथ यौन शोषण, गर्भधारण, गर्भपात के प्रयास और उसकी मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।