फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के विभिन्न सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में सोमवार को हिंदी दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

हायर सेकेंडरी स्कूल नदसेनी, मिडिल स्कूल मालीपेट सहित जिले के कई अन्य विद्यालयों में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के इतिहास, महत्व और इसकी समृद्ध साहित्यिक विरासत पर भाषण दिए। उन्होंने हिंदी को देश की एकता, संस्कृति और भावनात्मक जुड़ाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है और इसके संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा के प्रति प्रेम तथा गौरव की भावना प्रत्येक नागरिक में होनी चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत करवाया गया। शिक्षकों ने भी हिंदी के विकास, संवर्धन और दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि और सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया। जिले के विभिन्न स्कूलों में हुए इन आयोजनों से हिंदी के प्रति जागरूकता फैलाने और भाषा के संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें