किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के मढ़वा इलाके में बुधवार को मरुसुदर नदी में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदिल हुसैन पुत्र मोहम्मद शफी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक मरुसुदर नदी में डूब गया। इसके बाद उसकी तलाश के लिए बचाव एवं खोज अभियान शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस व संबंधित टीमों द्वारा नदी में युवक की तलाश की जा रही है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। जानकारी अनुसार वह युवक भेड़ बकरियां चराने गया था, वहीं पैर फिसल कर नदी में गिर गया।