फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी-टंडार रूट पर कुछ वाहन ही चले

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी-टंडार मार्ग पर बुधवार को पांचवें दिन कुछ वाहन चलने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वाहन चालक रघुवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को इस रूट पर सड़क की खस्ता हालत को सुधारे जाने की मांग को लेकर पिछले 4 दिन से चालकों ने अपने वाहन नहीं चलाए। बुधवार को इस मार्ग पर कुछ जगह पर गड्ढे भरने का कार्य शुरू हो गया तथा कुछ वाहन इस मार्ग पर चलने लगे। वाहन चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। उम्मीद है वीरवार को सभी वाहन इस मार्ग पर चलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें